सैगसंग ने गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दुनिया की पहली रिमोट कंट्रोल 5जी कार से पर्दा उठाया, जिसे वोडाफोन और डेजिनेटेड ड्राइवर की मदद से तैयार किया गया है। इस कार के जरिये कंपनी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि आने वाली 5जी टेक्नोलॉजी कितनी पावरफुल है।
ड्रिफ्ट चैंपियन वॉन गिटिन जूनियर ने 5जी टेक्नोलॉजी में इतिहास बनाते हुए दुनिया की पहली वर्चुअल रियलिटी वाली कार चलाई। इस कार का नाम Lincoln MKZ है, जिसे दूसरी किसी जगह से रिमोट कंट्रोल के जरिये कंट्रोल किया गया।

इसे चलाने में डेजिनेटेड ड्राइवर टेलीऑपरेशन सिस्टम, नया सैमसंग गैलेक्सी S10 5जी और सैमसंग वीआर हैंडसेट के अलावा वोडाफोन 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
वहीं यह अपने में पहला ऐसा एक्सपेरिमेंट था, जो ट्रांसएटलांटिक था, जो गुडवुड फेस्टिवल से पांच हजार मील दूर था।
