ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध राशि च’क्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। देखा जाए तो बुध का सीधा सम्बन्ध बुद्धि से है। 8 जुलाई से बुध वक्री हो गये हैं। इस समय बुध ग्रह चंद्र की राशि क’र्क में विराजमान हैं। जहां पर मंगल भी मौजूद हैं। चूंकि क’र्क राशि में बुध क’मजोर होता है और वक्री होने से उसके प्र’भाव में और भी क’मी हो जाएगी, ऐसे में जिन राशियों पर बुध के वक्री होने का दु’ष्प्रभा’व पड़े’गा, उन्हें आज बुध की शुभता पाने और उससे जुड़े दो’ष को दू’र करने के उपाय जरूर करना चाहिए

बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है और किन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसलिए बुधवार के दिन अगर किन्नर दिख जाए तो उसे बु’रा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर खुश होकर आपके दिए धन से एक रूपया भी निकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ होता है।

जपें बुध का मंत्र
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह क’मजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें —
‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।
बुध मंत्र का जाप 14 बार किया जाता है।
बुध की साधना का मंत्र
प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।
गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
