दिल्ली सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत रिसोर्स पर्सन के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन खाली पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने इन कर्ई पदों पर आवेदन प्रक्रिया 01 जुलार्ई, 2019 से ही शुरू कर दी थी। इन पदों पर सैलरी भी करीब 40 हजार मिलेगी।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बीएड (विशेष शिक्षा) के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा विशेष शिक्षा में डिप्लोमा व अन्य डिग्री / डिप्लोमा भी मान्य होंगे।
पुरूष उम्मीदवारों के लिए आयु 30 वर्ष और महिला के लिए 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
पद का नाम : रिसोर्स पर्सन (CWSN)
पदों की संख्या : 45
10 जुलाई, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
