एक बड़ी खबर आ रही है रेलवे ने का’रखा’ने में गरीब रथ एक्सप्रेस का कोच बनाना बं’द कर दिया है। साथ ही गरीब रथ का कोच ख’राब होने पर उसकी जगह हमसफर एक्सप्रेस में लगने वाला कोच लगाने का निर्णय लिया है। सूत्रों की मानें तो रेलवे के इस फैसले से आने वाले दिनों में गरीब रथ का किराया डेढ़ गुना या इससे अधिक ब’ढ़ सकता है। हालांकि रेल प्रशासन का तर्क है कि गरीब रथ एक्सप्रेस को बं’द नहीं किया जा रहा है। इसमें हमसफर जैसा उत्कृष्ट कोच लगाकर यात्री सुविधाएं ब’ढ़ाई जा रही है।

गरीब रथ से सिर्फ 980 रुपए में सहरसा से दिल्ली का होता सफर अभी हमसफर एक्सप्रेस से सहरसा से दिल्ली का किराया न्यूनतम 1705 रुपये और अधिकतम 2535 रुपये है। वहीं गरीब रथ पूर्णत: वातानुकूलित सुपरफास्ट का किराया सिर्फ 980 रुपये ही है। कम किराए की वजह से ही मजदूर तबके तक के गरीब यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन गरीब रथ है। सहरसा से अमृतसर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन में साल भर कंफर्म बर्थ के लिए मा’रामा’री रहती है। वहीं कटिहार-नई दिल्ली वाया सहरसा चंपारण एक्सप्रेस में गरीब रथ से अधिक सुविधाएं रहने के बावजूद फ्लेक्सी फेयर होने के कारण कंफर्म बर्थ के लिए मा’रामा’री नहीं रहती।


Input: Hindustan