वालमार्ट ने लिया फैसला, फोनपे बनेगी अलग कम्पनी

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी वालमार्ट ने फैसला किया है कि अब फोनपे को भी एक अलग कंपनी बनाएगी।  इकोनॉमिक टाइम्स ने ब्लूमबर्ग के हवाले से रिपोर्ट दी है कि वालमार्ट जल्द ही फोनपे में 100 करोड़ डॉलर (68.58 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। यह निवेश बाहरी निवेशकों द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए बातचीत की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि यह अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा।

add फोनपे की शुरुआत तीन दोस्तों ने एक स्टार्टअप के तौर पर दिसंबर 2015 में की थी। एक साल बाद ही फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी और सचिन बंसल ने इसको खरीद लिया, ताकि लोग आसानी से ऑनलाइन सामान खरीद सकें।

add 2

आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी होने के बाद पेटीएम और फोनपे को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। फोनपे के जून तक 29 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे, जिनकी कुल वैल्यू 58.28 अरब रुपये थी। फिलहाल कंपनी फंड ट्रांसफर और पेमेंट के अलावा म्यूचुअल फंड, मूवी टिकट बुकिंग और हवाई जहाज का टिकट बुक करने की भी सुविधा दे रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.