
MUZAFFARPUR : राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा सूबे में गिरती वि‘धि व्यवस्था और बढ़ते आ‘पराधिक घट‘नाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक नई रण‘नीति तैयार की गई है. इस रणनीति के तहत थाने में अनु‘संधान और वि‘धि व्यवस्था के लिए अलग–अलग पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन किये जाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी मामले की जानकारी दी.

एसएसपी श्री कुमार ने कहा कि बढ़ते अप’राध पर लगाम लगाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा. अब थानों में वि’धि व्यवस्था और अनु’संधान के लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की जाएगी. एडिशनल एसएचओ (अपर थानाध्यक्ष) के रूप में उनकी तैनाती होगी. मालखाना प्रभारी के रूप में भी अतिरिक्त थाना अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी. पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग की अनुशंसा पर राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है. जल्द ही यह व्यवस्था जिले सभी थानों में लागू होगी.

मिली जानकारी के अनुसार मार्च अप्रैल महीने में ही यह कार्य होना था, पर लोकसभा चुनाव के कारण विलम्ब हुआ है. जिले के सभी थानों में जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी. लखीसराय, शिवहर रेल जिले मुजफ्फरपुर व कटिहार को छोड़ कर अन्य सभी जिलों के अप’राध प्रभावित थानों में नई व्यवस्था पर अमल हो रहा है. इसके तहत अनु’संधान टीम के सदस्य सिर्फ जांच पर फोकस करेंगे, जबकि विधि-व्यवस्था इकाई उससे जुड़े अन्य कार्य करेगी.

अब थानों में अप’राध की जांच और अप’राध नियंत्रण को अलग किया जायेगा. इसके लिए अलग पुलिस बल होगा, जिसका अगर तबादला भी होगा, तो जांच अधिकारियों को जांच इकाई में ही भेजा जायेगा, जबकि अप’राध नियंत्रण में लगे अधिकारियों को भी वही कार्य सौंपा जायेगा, ताकि कार्य गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो. थाना प्रभारी के सहयोग हेतु हर थाने में एक थाना प्रबंधक की नियुक्ति की जायेगी, जो थाने की व्यवस्थाओं को देखेगा. प्रबंधन की जानकारी रखनेवाले व्यक्ति को ही थाने का प्रबंधक बनाया जायेगा.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दा’गदार छवि वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. अपर थानाध्यक्ष पद पर तैनाती के लिए अनिवार्य है कि पुलिस पदाधिकारी स्वच्छ व ईमानदार छवि के हों. इसके साथ ही उनके सर्विस रिकॉर्ड भी अच्छे होने चाहिए.
मुख्यालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक थाने में 50 -50 प्रतिशत पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान और विधि-व्यवस्था इकाई में होने चाहिए.

स्थानीय जरूरतों के मुताबिक एसपी/एसएसपी 75 प्रतिशत तक पुलिस अधिकारी को अनु’संधान और कम से कम 25 प्रतिशत को विधि-व्यवस्था इकाई में पदस्थापित कर सकते हैं. विधि-व्यवस्था इकाई में युवा या नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि विशेष परिस्थितियों में दोनों इकाइयों के पुलिस पदाधिकारी साथ मिलकर काम करेंगे. सांप्रदा’यिक दं’गा, वि’धि-व्यवस्था की समस्या, मुठ’भेड़, वीवीआईपी की सु’रक्षा या आप’दा की घड़ी को विशेष परिस्थितियों में शामिल किया गया है.

समीक्षा बैठक में अप’राध नियंत्रण, विधि व्यवस्था में सुधार, पेशेवर अप’राधियों की गतिविधियां, पुलिस ग’श्ती, सांप्रदा’यिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई, महिला सु’रक्षा, साइ’बर क्रा’इम, आर्थिक अप’राध, नक्स’ली गतिविधियों पर रोक, लू’ट, ह’त्या, अप’राध, बला’त्कार, रेल एवं बैंक डकै’ती, वाहन चो’री, वाय’रल वीडियो कांड, एससी/एसटी के विरुद्ध आप’राधिक घट’नाओं सहित अनेक ज्व’लंत मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गयी. जिन मामलों में चा’र्जशीट दाखिल हो गयी है उनमें स्पीडी ट्रायल और अभियोजन की स्वीकृत में तेजी लाने के निर्देश दिये गये.

मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार श’राब बरा’मदगी मामले में श’राब मा’फिया/कारोबारी के साथ ही जप्त वाहन मालिक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. श’राब मफ़ि’याओं द्वारा अ’वैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति ज़’प्त करने की कारवाई करते हुये इनसे साँ’ठ-गाँ’ठ रखने वाले अधिकारियों को चि’न्हित कर उनके ख़िलाफ़ क’ठोर का’र्रवाई की प्रक्रिया सुनिश्चित हो.

एसएसपी ने कहा कि गंभीर आप‘राधिक मामलों में सुसंगत धा‘राओं के तहत आ‘रोप पत्र ससमय समर्पित कर स्पीडी ट्रायल के तहत स‘जा दिलवाने की कवायद की जाये, जिससे आ‘रोपियों को जल्द जमा‘नत न मिल सके. प्राथ‘मिकी दर्ज होने से लेकर स‘जा दिलवाये जाने तक आईओ, थानाध्यक्ष और डीएसपी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. कांडों की विवेचना ससमय और सहीढंग से करे.
अप’राध समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी के अलावे सिटी एसपी, एसएसपी अभियान, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी, सभी अंचल निरीक्षक, एसडीपीओ समेत सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे.


