मिस्टर बजाज की शादी के लिए बिपाशा बसु ने खुद की सारी तैयारी

बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु भले फिल्मों से दूर है लेकिन सुर्खियों के करीब रहती हैं। कभी अपने बोल्ड विज्ञापनों को लेकर तो कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर। इस बार बिपाशा की चर्चा है उनकी शादी का एलबम को लेकर।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover

 

अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी करने वाली बिपाशा ने अपना यह एलबम साझा किया है। बिपाशा ने ऐसा शो ‘कसौटी जिंदगी के’ में एक नकली शादी को असली टच देने के लिए किया ।  करण सिंह ग्रोवर इस सीरियल में निगेटिव लीड कर रहे हैं और इसकी कहानी के मुताबिक अब सीरियल की महिला किरदार प्रेरणा की शादी हो रही है।

add

नकली शादी को असली जैसा दिखाने के लिए सीरियल बनाने वालों ने बिपाशा बसु से मदद मांगी तो उन्होंने इनकार नहीं किया। इस सीरियल में अब जो शादी आपको अपने टेलीविजन सेट्स पर दिखेगी, उसके पीछे का सारा क्रिएटिव काम किया है बिपाशा बसु ने।

Kasautii Zindagii Kay

बिपाशा बसु ने इस शादी के सेट्स के डिजाइन से लेकर कपड़ों और गहनों तक सब में अपने अनुभव का मुलम्मा चढ़ाया है। शूटिंग के दौरान भी बंगाली रस्मों और रीति रिवाजों के पालन के लिए इनकी पूरी लिस्ट शो बनाने वालों को नोट कराई।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.