दुनिया के 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन ‘एजेंट स्मिथ’ नाम के वायरस की चपेट में

दुनिया के 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन ‘एजेंट स्मिथ’ नाम के एक वा’यरस की चपेट में आ गए हैं। यह वा’यरस बिना फोन यूजर्स की जानकारी में आए उसमें इंस्टॉल सभी एप्लिकेशन को हटाकर उनका सं’क्रमित संस्करण अपलोड कर देता है।

साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी चेक प्वाइंट रिसर्च ने दावा किया है कि वायरस से सं’क्रमित करीब 1.5 करोड़ स्मार्टफोन अकेले भारत में ही मौजूद हैं। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में इस नई तरह के वा’यरस की खोज करने का दावा करते हुए कहा कि उसने गूगल के साथ इस वा’यरस से निपटने के लिए काम किया है।

add

कंपनी के मोबाइल थ्रेट डिटेक्शन रिसर्च विंग के प्रमुख जोनाथन शिमॉनविच ने कहा कि इस वा’यरस ने मुख्य तौर पर हिंदी, अरबी, रूसी, इंडोनेशियाई भाषा का उपयोग करने वालों के मोबाइल फोन का निशाना बनाया है।

कंपनी ने कहा कि यह वायरस को यूजर्स को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले फर्जी विज्ञापन दिखाकर बैंकिंग डिटेल चोरी करने जैसे काम भी करने में सक्षम है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.