कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा हमेशा से दर्शकों को लोटपोट कर देते है इस बार फिर वे कुछ नया करने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर कपिल ने एक नया किरदार अपनाया है, जिसे देखकर ऑडियंस के पेट में हंस- हंस कर दर्द होने लगेगा।

कॉमेडी को एक नए लेवल पर फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए कपिल ने उस्ताद मीडियम बेगुन अली खान साहिब नामक किरदार का गेटअप लिया है। इस किरदार में कपिल शर्मा एक कव्वाली सिंगर बने हैं।

कपिल शर्मा ने खुद वीकेंड में आने वाले एपिसोड्स के क्लिप शेयर किए हैं। वहीं कपिल ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किए हैं। शेयर किए गए वीडियो में कपिल जज अर्चना के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
