वेदांता लिमिटेड, कंपनियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 55,000 करोड़ कर रही निवेश

खनन क्षेत्र के दिग्गज कंपनी समूह वेदांता लिमिटेड ने अपनी विभिन्न कंपनियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य रखा है।

मध्यम अवधि को देखते हुए, अग्रवाल ने कहा कि वेदांता लिमिटेड का लक्ष्य दो से तीन वर्ष में कुल 55,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश करने की है ताकि समूह की विभिन्न इकाइयों की उत्पादन क्षमता का 50 फीसदी तक विस्तार किया जा सके।

add

कंपनी इसके लिए धन की व्यवस्था आंतरिक नकदी प्रवाह से कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम बजट 2019-20 में अगले पांच सालों में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इससे देश में शहरीकरण और औद्योगिकीकरण का विस्तार होगा और प्राकृतिक संसाधनों की अच्छी खासी मांग पैदा होगी।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.