नया क्रडिट कार्ड लॉन्च करेगी फ्लिपकार्ट, कैशबैक के अतिरिक्त मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

वैसे तो क्रेडिट कार्ड के कई फायदों के चलते आज कल लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फ्लिपकार्ट भी ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है।

एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ अपना क्रडिट कार्ड लॉन्च करने जा रही है फ्लिप्कार्ट। साल 2016 में एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए  फ्लिप्कार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की थी। जुलाई में कुछ ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी और आने वाले समय में इसे अन्य ग्राहकों तक भी पहुंचाया जाएगा।

add

फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के वेल्कम ऑफर के तहत ग्राहकों को 4000 से ज्यादा होटल और एयरपोर्ट लॉन्ज में 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्राहकों को हर महीने ईंधन सरचार्ज पर 500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

फ्लिपकार्ट और मिंत्रा से सामान खरीदने पर ग्राहकों को पांच फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। मेक माई ट्रिप, उबर, पीवीआर, अर्बन क्लैप और क्योर फिट पर ग्राहकों को चार फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.