हिंदी सिनेमा में कभी टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूजा बत्रा ने 2002 में उन्होंने सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं।
लेकिन 9 साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया। अब पूजा ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह से शादी कर ली है। पूजा बत्रा बीते कई दिनों नवाब शाह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं।

दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। ‘स्पॉटबॉय-ई’ की खबर के अनुसार, पूजा बत्रा और नवाब शाह ने जम्मू-कश्मीर में शादी की है।
ईद पर नवाब ने इंस्टाग्राम पर पूजा के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कबूला था। नवाब ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है।
