दुनियाभर के इस साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट फोर्ब्स ने जारी की है। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है।
इसमें पहले स्थान पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपनी जगह बनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्विफ्ट ने 2018 में अपने रेपुटेशन स्टेडियम दौरे के साथ-साथ नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग और रिपब्लिक रिकॉर्डस में नए सौदे से भी लाखों की कमाई की थी। वहीं पिछले साल नंबर 1 पर रहने वाली काइली जेनर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम है।
देखें टॉप 10 की लिस्ट
सेलिब्रिटी पेशा कमाई (करोड़ में)
टेलर स्विफ्ट सिंगर (अमेरिका) 1263
काइली जेनर बिजनेस वूमन (अमेरिका) 1161
कान्ये वेस्ट रैपर, सिंग (अमेरिका) 1024
लियोनेल मेसी फुटबॉलर (स्पेन ) 867
एड शीरन सिंगर (यूके) 751
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉलर (इटली) 744
नेमार फुटबॉलर (ब्राजील) 717
द ईगल्स म्यूजिशियन (अमेरिका) 683
डॉ. फिल मैकग्रा टीवी सेलेब (अमेरिका) 649
केनेलो अलवरेज बॉक्सर (अमेरिका) 642
