विश्व कप 2019 का फाइनल इंग्लैंड ने जीत लिया है। फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया।
मैच खत्म होने के बाद #CWC19Final ट्रेंड करने लगा और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं #ICCRules भी लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
फैंस का मानना है कि न्यूजीलैंड सुपर ओवर में भी टाई के बावजूद मैच हारा। न्यूजीलैंड को जीतना चाहिए था लेकिन ICC के नियमों की वजह से ऐसा हुआ।

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने ICC के नियमों की आलोचना करते हुए लिखा है- ICC आपको धोनी के ग्लव्स बदलवाने के बजाय सुपर ओवर का रूल बदलने की जरूरत है। बता दें परेश रावल के साथ साथ फैंस भी कहा- खेल के विजेता का फैसला सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले के आधार पर हुआ। आईसीसी का ये बेतुका नियम है। दोनों विजेता हैं।
एक यूजर ने लिखा- ऑल आउट होने वाली टीम को हारना चाहिए था लेकिन फिर भी इंग्लैंड जीत गई।
एक यूजर ने लिखा- भारत में न्यूजीलैंड के कई प्रशंसक हैं, आज उन्होंने अपनी खेल भावना से और भी कई प्रशंसक बना लिए।
