भारतीय वायु सेना ने ग्रुप X और ग्रुप Y (एयरमैन) पदों पर भर्ती के लिए कुछ दिनों पहले एक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत विभिन्न रिक्त पदों को भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए कई दिनों से जारी आवेदन प्रक्रिया की आज अंतिम तारीख है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा भारतीय वायु सेना के नियामनुसार निर्धारित है।
वेतनमान : ग्रुप X के लिए 33,100 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
ग्रुप Y के लिए 26,900 प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
