सेक्स बदलने पर मिलेगी डेढ़ लाख की सहायता: बिहार सरकार

सरकार ने बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड बनाया है। किन्नरों के अधिकारों की रक्षा हर हा’ल में होगी। किन्नर हमारे समाज के ही अंग हैं। अगर कोई व्यक्ति सेक्स परिवर्तित करता है तो बिहार सरकार डेढ़ लाख रुपये की मदद करेगी। यह बातें उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहीं। मौका था प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित किन्नर महोत्सव का।

महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किन्नरों को किराये पर मकान देने से इं’कार करता है, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने में भे’दभा’व करता है, इसके अलावा इनके अधिकारों का ह’नन करता है, तो उन्हें छह माह से लेकर दो साल तक की स’जा दी जा सकती है। दूसरे राज्यों में किन्नरों को कौन-कौन-सी सुविधाएं दी जा रही हैं इसकी बोर्ड समीक्षा करेगा, ताकि यहां के किन्नरों को तमाम सुविधाएं दी जा सकें।

Input: Hindustan

One thought on “सेक्स बदलने पर मिलेगी डेढ़ लाख की सहायता: बिहार सरकार”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.