जल्द शुरू होगी 1218 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

VAN

वन रक्षकों के करीब 1218 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया । वन विभाग भर्ती नियमावली में संशोधन कर इस भर्ती को अंजाम देने की तैयारी में हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी तैयारी कर ली है और आयोग का कहना है कि वन विभाग की ओर से शारीरिक परीक्षा का मापदंड पूरा करते ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी। वन रक्षकों की भर्ती के लिए करीब 1.8 लाख युवाओं ने आवेदन किया था।

वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक वन विभाग को अब इस मामले में कोर्ट के स्टे को वैकेट कराने में सफलता मिल गई है। इसी से उत्साहित वन विभाग ने अब इसकी दूसरी समस्या के समाधान की ओर कदम बढ़ाया है।

ADS HERE
ADS HERE

वन विभाग की भर्ती नियमावली में लिखित परीक्षा से पहले शारीरिक परीक्षा का प्रावधान है। ऐसे में इन पदों पर भर्ती करने में वन विभाग को करीब एक लाख 80 हजार युवाओं की शारीरिक दक्षता की परीक्षा लेनी होगी।

इसी समस्या को देखते हुए वन विभाग की कोशिश अब नियमावली में संशोधन की है। यह संशोधन सिर्फ इतना है कि शारीरिक परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा करा ली जाए।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.