गया के करासन गांव में इन दिनों राधा कृष्ण भगवान की एक प्रतिमा चर्चा का विषय बनी हुई है. बे’शकीमती दिख रही यह मूर्ति अ’चानक सोरहर नदी के किनारे पर आ गई. कुछ ग्रामीणों ने जब इस मूर्ति को नदी के बाहर निकाला तो यह काफी प्राचीन दिख रही थी और पूरी तरह से सुरक्षित थी. इसके बाद पुलिस को सू’चित किया गया और मूर्ति को गांव के ही एक मंदिर में रख दिया गया. पुलिस ने मूर्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब ग्रामीणों को ही दे दी है.

साथ ही यह प’ड़ताल की जा रही है कि आखिर यह मूर्ति नदी में आई कहां से और किस मंदिर की है. नदी से मूर्ति मिलने की बात सुन कर करासन में आस पास के गांवों के हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सभी का मानना है कि मूर्ति नदी में से प्रकट हुई है. ऐसे में लोग भगवान के दर्शन करने और पूजा पाठ करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके रहने व मंदिर के आस-पास सुविधाओं के इंतजाम भी कर दिए हैं.

पुलिस के अनुसार मूर्ति काफी कीमती नजर आ रही है, साथ ही यह काफी प्राचीन भी दिख रही है. आशंका है कि चोरों ने इस प्रतिमा को चुरा कर नदी में छुपाया होगा जो बाद में ग्रामीणों को मिल गई. वहीं विशेषज्ञों के अनुसार मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग होगी और लोग इसकी काफी कीमत भी चुनाने को तैयार हो सकते हैं.

Input: News 18