प्रो कबड्डी 2019 के सातवें सीजन का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और पटना पायरेट्स के बीच होगा।
इस बार प्रो कबड्डी लीग के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। सातवां सीजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से 2-2 बार भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम 22 मैच खेलेगी। पाइंट टेबल में शीर्ष पर रहने वाली 6 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

पहले एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला छठे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, दूसरे एलिमिनेटर में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम का सामना करेगी
सातवें सीजन के मुकाबले 12 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें हैदराबाद, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, जयपुर, पंचकुला और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 व 8ः30 बजे शुरू होंगे।
