गया के टिकारी के वीर सपूत को नम आंखों से वि’दाई दी गई। उतराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में पहाड़ी से गि’रे पत्थर की च’पेट में आने से उनकी मौ’त हो गई थी। टिकारी के रानीगंज-निसुरपुर गांव के सीआईएसएफ जवान पंकज कुमार का श’व गांव पहुंचते ही ची’त्कार म’च गया।
गुरुवार की देर रात पंकज का श’व आते ही गांव का माहौल गम’गीन हो गया। शुक्रवार की सुबह पंकज को घर के बाहर ही गया से आये सीआईएसएफ के अधिकारी व जवानों ने सलामी दी। सलामी के समय तिरंगा रखकर पंकज को सम्मान दिया गया।
बीडीओ वेद प्रकाश व टिकारी था’नाध्यक्ष राम लखन पंडित भी मौजूद थे। सीआईएसएफ के घर के बाहर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम थी। सलामी के बाद श’व को गांव स्थित श’मशाम घा’ट ले जाया गया। 2014 में सीआईएसएफ में भ’र्ती हुए पंकज की पत्नी रेशमा की रो-रो’कर बु’रा हा’ल है।
पंकज की ग’र्भवती पत्नी बार-बार बे’होश हो रही थी। अनुमंडलीय अ’स्पताल में उनका आज सुबह इ’लाज किया गया। अंतिम बार पंकज पंद्रह दिन की छु’ट्टी पर होली के समय घर आये थे। तीन अप्रैल 2019 को वापस ड्यूटी पर लौटा था।


Input: Hindustan