अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अनुसार खेल मंत्री किरण रिजिजू भारतीय फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रिजिजू ने हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप से इतर एआईएफएफ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हमने हाल में पुरूष और महिला फुटबाल में काफी सुधार देखा है। जहां तक खेल मंत्रालय की बात है तो हम जहां तक संभव हो अतिरिक्त वित्तीय मदद देंगे।’

रिजिजू ने कहा, ‘खेल मंत्रालय बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यक हुआ उसे मुहैया कराएगा। एआईएफएफ अन्य जो भी मांग या जरूरतें सामने रखेगा उनको पूरा करने के लिए हम हमेशा आगे रहेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में किसी भी तरह के खेल को सहयोग देने के प्रति काफी उत्साहित हूं और फुटबाल मेरे लिए बहुत खास है।’
