क्या MsDhoni का संन्यास लेना सही था?? इस पर सहवाग ने जाहिर किया यहां अपना भी द’र्द, जानें…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय जाहिर की है। सहवाग ने कहा कि धोनी कब रिटायर होंगे ये फैसला सिर्फ उनका है पर चयकर्ताओं को अपनी रणनीति के बारे में धोनी को बता देना चाहिए। इससे किसी भी तरह की अ’समंजस की स्थिति नहीं बनेगी। सहवाग ने एक कार्यक्रम में कहा कि ये धोनी पर ही छोड़ देना चाहिए कि वो सं’न्यास लेंगे या नहीं।

अब सेलेक्टर्स का काम है कि वो उनसे बात करें और उन्हें बता दें कि अब उन्हें आगे और मौका नहीं दिया जा सकता। वहीं सहवाग ने अपना द’र्द बयां करते हुए कहा कि काश सेलेक्टर्स ने मुझसे भी मेरी रणनीति के बारे में पूछा होता तो मैं उन्हें बता पाता कि मैं क्या चाहता हूं। वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद संदीप पाटिल ने कहा कि सहवाग से बात करने की जि’म्मेदारी विक्रम राठौर को दी गई थी।

हमने जब विक्रम से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी बाद हो गई है। अगर वीरू कह रहे हैं तो मैं इसकी पूरी जि’म्मेदारी लेता हूं। इसके बाद सहवाग ने कहा कि विक्रम ने मुझसे बात की थी, लेकिन तब जब मैं टीम से बाहर हो चुका था। इसके बाद वो मुझसे बात करते तो उसका कोई मतलब कुछ और ही होता। किसी भी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के बाद उससे बात करने का कोई मतलब नहीं है।

अगर एमएसके प्रसाद धोनी को टीम से बाहर कर देते हैं और फिर उनसे बात की जाती है तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading