टीवी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार ने 18 जुलाई को गुरुवार को गि’रफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आ’पराधिक मामला दर्ज किया गया है। मुम्बई की किला कोर्ट में एजाज खान को पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने एजाज को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वहीं अब एजाज खान की पत्नी का बयान हैं जिसमें उन्होंने इसे पूरे घ’टनाक्रम को सा’जिश बताया। एजाज की पत्नी ने कहा कि ‘वो सभी के हक के लिए अपनी आवाज उठाते हैं, ऐसा करने वाले वो इकलौते शख्स हैं। मैं अपने पति के लिए न्याय की मांग करती हूं। उन्होंने न सिर्फ मुस्लिमों के लिए, बल्कि हिंदूओं, ईसाइयों और सभी समुदायों के लिए आवाज उठाने वाले अकेले हैं।’

कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में वि’वादित वीडियो को आपसी वि’वाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, 4 वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वे’ष फैलाने का आ’रोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी। एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था।