Oppo K3 की बिक्री भारतीय बाजार में 23 जुलाई से शुरू होगी। इसमें गेमबूस्ट 2.0 प्री-लोडेड मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 का सपोर्ट दिया है।
भारत में Oppo K3 के 6GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज के साथ 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजन से 23 जुलाई से होगी। यह फोन ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

यदि आप फोन को खरीदने के लिए अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,000 रुपया का कैशबैक मिलेगा। वहीं जियो की ओर से ग्राहकों को 7,050 रुपये का फायदा होगा
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है।

इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल पोट्रेट मोड मिलेगा।
