केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बिहार के उजियारपुर से बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने शनिवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल का वर्धमान रेलवे स्टेशन अब स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त के नाम से जाना जाएगा.

इस बात की घोषणा नित्यानंद राय ने बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि के मौके पर उनके घर जाकर श्रद्धांजलि देते हुए की. वर्धमान बटुकेश्वर दत्त की जन्म स्थली रही है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नित्यानंद राय शनिवार को पटना के जक्कनपुर स्थित आवास पर बटुकेश्वर दत्त के परिवार से मिले और देश के वीर सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया.

जक्कनपुर स्थित बटुकेश्वर दत्त लेन में बटुकेश्वर दत्त की बेटी भारती बागची रहती हैं.


Input: News 18