पाकिस्तानी अभिनेता मॉडल और सिंगर मोहसिन अब्बास हैदर पर उनकी पत्नी फातिमा सोहेल ने घरेलू हिंसा का आ’रोप लगाया है। फातिमा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर आपबीती बताई। फातिमा ने पोस्ट में लिखा कि ‘जु’ल्म ब’र्दाश्त करना भी गु’नाह है। मैं फातिमा हूं, मोहसिन अब्बास हैदर की पत्नी।

26 नवंबर 2018 को मैंने अपने पति को धो’खा देते हुए पकड़ा। जब मैंने उनसे इस बारे में बात करनी चाही तो वो शर्मिंदा हो गए और मुझे पी’टने लगे। उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थी। उसने मेरे बाल खीं’चे, मुझे जमीन पर घ’सीटा, कई बार मेरे चेहरे पर घु’से मा’रे और मुझे दीवार पर प’टक दिया।’ फातिमा ने लिखा कि ‘मेरे पति ने मुझे बे’रहमी से पी’टा।
एक दोस्त ने मुझसे संपर्क किया और मुझे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने शुरू में चेकअप करने से मना कर दिया क्योंकि यह एक पुलिस के’स था। मुझे इस हा’दसे से निकलने में कुछ समय चाहिए था। इस दौरान मुझे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मिल गया जिसमें राहत की बात थी कि मेरे बच्चे को कोई नु’कसान नहीं पहुंचा था।’

‘सामाजिक द’बाव कहें या मेरा अपना आत्मविश्वास… मुझे नहीं पता… लेकिन मैंने अपने बच्चे के लिए इस शादी को चलाने का फैसला किया। 20 मई 2019 को मुझे बेटा हुआ। जब मैं लाहौर में ऑपरेशन थिएटर में थी, मेरे पति अपनी गर्लफ्रेंड जो कि एक मॉडल और एक्टर है उसके साथ कराची में सो रहे थे।’
मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा था लेकिन मेरा पार्टनर नहीं। मोहसिन डिलीवरी के 2 दिन के बाद सिर्फ तस्वीरें लेने और कुछ प्रचार हासिल करने के लिए आए।

उन्होंने अपने बेटे की जांच करने की जहमत भी नहीं उठाई। यह केवल सामाजिक स्तर पर प्रशंसा पाने का नाटक भर था।’ फातिमा ने कहा कि ’17 जुलाई को मैं मोहसिन के घर गई और मैंने उससे कहा कि वह हमारे बेटे की जिम्मेदारी ले।
यह सुनते ही उसने मुझे फिर से पी’टना शुरू कर दिया और अपने बेटे के बारे में कुछ भी नहीं कहा। मैं सभी लड़कियों को बताने के लिए ये पोस्ट कर रही हूं। मुझे देखो। सोसाइटी का प्रेशर हो या नहीं लेकिन ये सब खत्म करने का समय आ गया है।
