बर्थडे स्पेशल/ परीक्षा के बीच अरमान को मिला था भू’तनाथ’ के लिए गाना रिकॉर्ड करने का मौका

हिंदी सिनेमा के जाने माने गायक अरमान मलिक आज अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे। अरमान मलिक ने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरु कर दिया था।

अरमान ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की पूरी की है। वहीं उन्होंने संगीत की पढ़ाई बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से की है। अरमान की रोने की आवाज सुनकर उनके माता-पापा ने समझ लिया था वो सिंगर ही बनेंगे।

जब ‘सा रे गा मा पा लिट्टल चैंप्स’ का पहला एडिशन आया उसमें अरमान ने भाग लिया था। तब उनकी उम्र महज नौ साल की थी। इस शो में वो टॉप 7 तक पहुंचकर बाहर हो गए थे।

add 2

बचपन में अरमान मलिक अपने स्कूल में बैठकर एग्जाम दे रहे थे। अचानक उनकी टीचर भागती हुई आईं और उन्हें बताया कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो पता चला कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है। ये गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भू’तनाथ’ के लिए रिकॉर्ड किया था।

जब अरमान बड़े हुए तो अपनी डेब्यू अल्बम पर भी काम कर रहे थे। ये अल्बम उन्होंने सलमान खान को सुनाई। सलमान  इंप्रेस हो गए। अल्बम का एक गाना सलमान ने अपनी फिल्म ‘जय हो’ में ले लिया। ये गाना था ‘तुमको तो आना ही था’। इस गाने से अरमान का अडल्ट सिंगर के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू हुआ।

ADS HERE
ADS HERE

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.