सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, देवघर के बाबाधाम में कांवड़ियों का तां’ता, देखें…

सावन की पहली सोमवारी को बिहार में आस्‍था का सै’लाब फू’ट पड़ा है। श्रद्धालु विभिन्‍न मंदिरों में उमड़ पड़े हैं। उधर, रविवार को भागलपुर में उत्‍तरवाहिनी गंगा का जल लेकर जाने वाले भक्‍त सुबह से ही झारखंड के देवघर स्थित शिव मंदिर में जलार्पण कर रहे हैं।भगवान शिव के सबसे प्रिय मास सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का सै’लाब उ’मड़ पड़ा है।

इसे देखते हुए पटना सहित पूरे प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिवभक्त इसके लिए रविवार से ही तैयारी में जुटे रहे। प्रसाद और फूलों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भी’ड़ दिखी। लोगों ने बेलपत्र की भी ज’मकर खरीदारी की। पंडितों की मानें तो इस वर्ष सावन में चारों सोमवार बहुत ही अ’द्भुत संयोग में हैं। सावन में दो सोमवार कृष्ण पक्ष में और दो शुक्ल पक्ष में है।

दो सोमवार को सोम प्रदोष व्रत तथा तीसरे सोमवार को बेहद कल्याणकारी नागपंचमी है। क’र्मकां’ड विशेषज्ञ पंडित राकेश झा शास्त्री ने कहा कि सावन मास के कृष्ण पक्ष में पंचमी तिथि को प्रथम सोमवार जयद योग में होने से भगवान शिव की पूजा बेलपत्र और दूध से अभिषेक करने से श्रद्धालुओं के समस्त दो’ष समाप्त हो जाएंगे। इसके अलावा रो’गों से छु’टकारा, पितृदो’ष से मु’क्ति और व्यवसाय संबंधित बाधाओं मे समाधान मिलेगा।

महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र के साथ अभिषेक-पूजन से सभी क’ष्ट पलभर में दूर हो जाते हैं।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.