डिजनी की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। लॉयन किंग मार्वल स्टूडियोज के एवेंजर्स एंडगेम और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के बाद भारत में 3 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने तीन दिन में ही 54.75 करोड़ की कमाई कर ली है।
किसी भी फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन में उछाल का नया रिकॉर्ड बना दिया है। तीसरे दिन यानि रविवार की तो छुट्टी होने के चलते फिल्म को बंपर कमाई हुई है। फिल्म ने लगभग 20 करोड़ रुपये कमाये। वहीं पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 11.06 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 19.15 करोड़ रुपये कमाये।

फिल्म के हिंदी संस्करण ने दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों में जबरदस्त कारोबार किया है। भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में इसी साल रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम के पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है।
इसके बाद नंबर दो पर रही है फिल्म कैप्टन मारवेल और पहले दिन की ओपनिंग के हिसाब से ‘द लॉयन किंग’ ने पहले दिन 10 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई करके तीसरा स्थान पाया।
