चंद्रयान 2 के लॉन्च पर बॉलीवुड ने ऐसे किया रिएक्ट

आज चांद पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 (GSLV Mark III-M1) के जरिए लॉन्च किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिेएक्ट करना शुरू कर दिया है।

खिलाड़ी कुमार अक्षय ने चंद्रयान-2 को लेकर रिएक्ट किया और लिखा- ‘इसरो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की हैl चंद्रयान 2 की पूरी टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूंl जो इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए थेl’

विवेक ओबेरॉय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- इसरो की टीम को चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं। हमने एक बार फिर इतिहास बनाया है। हम सभी इस मिशन की सक्सेस की दुआ करते हैं। पूरे देश के लिए गौरवांवित पल। जय हिंद’

ADS HERE
ADS HERE

अभिनेत्री  निमरत कौर ने भी इस खास मौके पर ट्वीट किया – आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, इसरो सहित हर उस ब्रिलिएंट टीम मेंबर को शुभकामनाएं जिन्होंने हमें गौरवांवित महसूस करवाया।

कुणाल कपूर  ने कहा यह एक अविश्वसनीय पल है। हमें गौरवांवित करवाने के लिए आपका शुक्रिया।

रवीना टंडन ने  लिखा- चांद से हमारा रोमांस जारी रहेगा। इसरो सहित हर उस शख्स को शुभकामनाएं जिनकी बदौलत हमे ये एतिहासिक पल मिला। बाहुबली की तरह जाओ…’

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.