भीड़ हिं’सा की घ’टनाओं के लेकर 49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाली एक चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई है, जिसमें देश के अंदर न’स्लीय और जा’तीय धार्मिक हिंसा पर ना’राजगी जताई गई है।

अब अशोक पंडित इन हस्तियों को बरसाती मेंढ़क बताया है। एक टीवी शो के दौरान अशोक पंडित ने कहा, ‘2019 में ये बरसाती मेढक बाहर आकर फिर से शोर मचा रहे हैं। चुनाव से पहले इनसे कह दिया गया है कि निकलो बाजार में और देश को गा’लियां देना शुरू कर दो। ये लोग विदेशों में देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम अपने देश में जय श्री राम नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे।’

अशोक पंडित ने पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों को पेड एजेंट बताया और कहा कि जब भी चुनाव आने वाले होते हैं ये लोग सामने आकर मोदी सरकार के खि’लाफ बोलना शुरू कर देते हैं। निर्देशक मणिरत्नम की टीम ने उस चिट्ठी को खा’रिज कर दिया है जिसमें मणिरत्नम का भी हस्ताक्षर बताया जा रहा है।