बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना हो चुका है और इसकी कमाई अभी भी जारी है ।
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने फिल्म की आलोचना और सफलता के बारे में बात की । फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं कबीर सिंह और टॉमी सिंह जैसे डार्क रोल करने से ड’रता नहीं हूं । रियल लाइफ में मैं ऐसा बिल्कुल नहीं हूं ।’

फिल्म हिट होने के बाद ये भी खबर आई थी कि शाहिद ने अपनी फीस बढ़ा दी है । अब वो एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे । इस बारे में शाहिद ने कहा, ‘पैसे कमाने के लिए मुझे फिल्म तो साइन करनी पड़ेगी । मेरे ख्याल से जो लोग पैसे बना सकते हैं वो हैं भूषण कुमार और मुराद खैतानी ।’
‘मेरे पास अभी भी उतना ही बैंक बैलेंस है जितना कबीर सिंह साइन करने से पहले था । मुझे और पैसे कमाने के लिए और फिल्में साइन करनी होंगी ।’ शाहिद कपूर ने 40 करोड़ फीस लेने का कोई सीधा जवाब नहीं दिया ।