सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना भवनानी अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस ट्वीट में सपना ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से खुद को सिंध में बुलाने की अपील की है।
सपना ने ट्वीट में बताया है कि उन्होंने सिंधुस्तान नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। लेकिन उन्हें पाकिस्तान स्थित सिंध का वीजा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान के पीएम को इसके लिए ट्वीट किया है।

सपना भवनानी ने ट्वीट कर लिखा- ‘इमरान खान सर, मैं भारत से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हूं। मैंने सिंध पर ‘सिंधुस्तान’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। सिंध जाने के लिए 2 बार मुझे वीजा दिए जाने से इनकार किया जा चुका है। लेकिन मैंने सुना है कि आप सबसे अलग हैं और शांति चाहते हैं…इसलिए हम भी यही चाहते हैं। कृपया मुझे और मेरी फिल्म को सिंध के लिए इंवाइट करें। ये मेरा सपना है।’
कुछ यूज़र्स जहां इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं तो वहीं कुछ निगेटिव कमेंट भी सामने आए हैं। वहीं कई लोग सपना की तरफ से पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से अपील कर रहे हैं कि वे कराची में सिंधुस्तान की स्क्रीनिंग कराने का मौका दें।
