बिहार में आप’राधिक घ’टनाएं नहीं थ’म रही हैं। शुक्रवार को दिन में छपरा में लु’टेरों ने छह लाख की लू’ट के बाद कपड़ा व्यवसायी को गो’ली मा’री। घा’यल व्यवसायी का इ’लाज चल रहा है। वहीं, शाम में मुजफ्फरपुर में बड़ी लू’ट को अं’जाम दिया है।
बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में कूरियर कंपनी के कार्यालय से 26 लाख रुपये की लू’ट हो गई है। घ’टना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में ह’ड़कं’प म’च गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अधिकारी घ’टना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंच गए हैं और छा’नबीन कर रहे हैं।
बता दें कि इसी माह की 12 तारीख को बिहार के नवादा में 14 लाख की लू’ट हुई थी, वहीं सिवान में सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपये लू’ट कर उनकी ह’त्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के कांटी था’ना क्षेत्र के सादातपुर हाईवे पर स्थित कुरियर कंपनी के दफ्तर से शुक्रवार को ह’थियारबं’द अपरा’धियों ने 26 लाख रुपये लू’ट लिए।
वि’रोध करने पर एक कर्मी राहुल भदौरिया को पि’स्टल के ब’ट से सिर पर मा’रकर ज’ख्मी कर दिया। छ’ह न’काबपोश अ’पराधियों ने वा’रदात को अं’जाम दिया और भा’ग निकले। इस दौ’रान कर्मियों के एक दर्जन से अधिक मोबाइल भी लू’ट लिया।
साक्ष्य छिपाने के लिए सीसीटीवी का डीबी बॉक्स भी उ’खाड़कर ले गए। घ’टना के बाद सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी, डीएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे और जां’च शुरू की। कर्मियों ने बताया कि एक माह पूर्व ही कार्यालय खोला गया था। शुक्रवार को सभी कर्मी अपना काम नि’पटा रहे थे।इसी दौ’रान छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने कार्यालय में धावा बोला और हथि’यार के बल पर सभी कर्मियों को बं’धक बनाकर घ’टना को अं’जाम दिया।
कुछ अपरा’धियों द्वारा दफ्तर के बाहर भी पुलिस गतिविधि की रे’की करने की बात बताई गई। एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि छा’नबीन शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर जां’च जारी है।

Input: jagran