कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारत में Ertiga और Ertiga Tour M के CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं। Maruti Suzuki Ertiga CNG की कीमत जहां 8.88 लाख रुपये है तो वही Maruti Suzuki Ertiga Tour M CNG की कीमत 8.83 लाख रुपये है।

ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं। CNG संस्करण VXi ट्रिम पर आधारित हैं और इसकी कीमत लगभग पेट्रोल इंजन वेरिएंट की तुलना में 71,000 रुपये अधिक है।
Maruti Suzuki Ertiga सीएनजी और टूर एम सीएनजी वेरिएंट 26.20 km/kg का माइलेज देते हैं। जोकि ARAI द्वारा टेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा दोनों मॉडल्स में 60 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया है।दोनों मॉडल्स 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध हैं।