पंचतत्व में विलीन हुए भोला बाबू, नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

BEGUSARAI : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय सांसद भोला सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। सिमरिया घाट पर रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने भोला सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान भोला बाबू अमर रहे के नारे लगातार लगते रहे।उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री नंदकिशोर यादव, शाहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने भोला सिंह को श्रद्धांजलि दी।

इसके पहले बीजेपी के दिवंगत सांसद भोला सिंह की शवयात्रा उनके गांव गढ़पुरा के दुनही से निकल कर बेगूसराय के अशोक नगर स्थित उनके घर पहुंची। उनका पार्थिव शरीर को गांधी स्टेडियम में रखा गया। वहां आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किए। बेगूसराय में उनकी शव यात्रा में जन सैलाव उमड़ पड़ा। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे 82 वर्ष के थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading