बोलब’म…बोलब’म..हर हर महादेव… जय भोलेनाथ … भोलेनाथ के प्रिय सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर राजधानी शिवमय है। हर तरफ महादेव के जयघो’ष हो रहे हैं। सोमवारी को लेकर तमाम मंदिरों खासकर शिवालयों की खास स’जावट की गयी है। शहर के शिवभक्त महती ता’दाद में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने बाबाधाम भी कू’च कर रहे हैं। राजधानी के तमाम मंदिरों,शिवालयों में सोमवार को महती ता’दाद में शिवभक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करेंगे.

गंगाजल, दूध,दही, घी, गन्ने का रस,मधु,चीनी आदि से अभिषेक किया जाएगा। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा को बेलपत्र,भां’ग,ध’तूरा व आक अर्पित करेंगे श्रद्धालु। मंदिरों में श्रद्धालुओं की महती भी’ड़ के म’द्देनजर स्वयंसेवकों की तैना’ती रहेगी। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार की अहले सुबह पांच बजे से ही मंदिरों के पट खुल जाएंगे। मंदिरों में भोलेनाथ के विशेष पूजन,आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन को पट खोल दिए जाएंगे।

महावीर मंदिर पटना जंक्शन में सुबह 11 बजे तक श्रद्धालु भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं मंदिर में देर शाम के बाद तक श्रद्धालु रुद्राभिषेक कर सकेंगे। सिद्धेश्वरी काली मंदिर बांसघा’ट में भी सुबह पांच बजे मंदिर के पट खुल जाएंगे।
मुख्य पुजारी संजय तिवारी शशिबाबा के नेतृत्व में रात में मंदिर की ओर से रुद्राभिषेक होगा। जलेश्वर महादेव मंदिर कंकड़बाग, खाजपुरा शिव मंदिर,पंच शिवमंदिर कंकड़बाग, शिवमंदिर कदमकुआं में भी जलाभिषेक और रुद्राभिषेक की खास तैयारी है।

Input: Hindustan