फिल्मों के ओटीटी राइट्स कथित रूप से बिना निर्माताओं को बताए बिना बेचने के आ’रोप में फंसी कंपनी शेमारू की नो’टिस की परवाह किए बिना फिल्म अभिनेता संजय दत्त अपना 60 वां जन्मदिन ‘प्रस्थानम’ के टीजर रिलीज के साथ मनाने को पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।
फिल्म का ये टीजर आज दोपहर 3 बजे मुंबई में जुहू के एक सिनेमाघर में रिलीज करने के लिए कार्यक्रम की तैयारियां बीती रात से ही जारी हैं। इस मौके पर संजय दत्त देश भर से आए अपने कुछ खास प्रशंसकों से भी मिलने वाले हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त अपने 60वें जन्मदिन क पूर्वसंध्या पर पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरे और हौसलों से लबरेज दिखाई दिए। रात उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी के साथ केक काटकर जन्मदिन के जश्न की शुरूआत की।
शेमारू कंपनी ने उनको नोटिस भेजा है कि फिल्म ‘प्रस्थानम’ के रीमेक राइट्स उनके पास हैं लिहाजा संजय दत्त की प्रोडक्शन कंपनी ये फिल्म नहीं बना सकती।
