राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे पटना, CM नीतीश ने की अगवानी, आज लेंगे शपथ, देखें…

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान रविवार की शाम विशेष वायुयान से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेट हैंगर में बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल को गा’र्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद श्री चौहान की अगवानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की तथा फूलों का गु’लदस्ता भें’टकर उनका इस प्रदेश में स्वागत किया।

स्टेट हैंगर में ही बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल चौहान को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने स्वागत किया।

इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने चौहान का सादर अभिनन्दन किया।

वहीं, एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचने पर नवनियुक्त राज्यपाल का स्वागत राजभवन के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने पुष्प-गुच्छ समर्पित कर स्वागत किया।

राज्यपाल सचिवालय के सभी वरीय अधिकारियों व राजभवन-कर्मियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading