खास अदा की गायिकी से पहचान बनाने वाले मशहूर गायक उदित नारायण को ध’मकी देने वाले शख्स का मुंबई पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने उदित नारायण की सुरक्षा को ख’तरा देखते हुए उनके साथ सादी वर्दी में सिपाही तैनात कर दिए हैं।
जिस नंबर से फोन किए गए, उसकी लोकेशन पुलिस ने खोज निकाली है और इसकी तह’कीकात करने के लिए पुलिस जल्द ही बिहार जाने वाली है।

शि’कायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस बारे में उदित से लगातार संपर्क बनाए हुए है और उनकी शि’कायत को क्रा’इम ब्रांच के हवाले किया जा चुका है। उदित को पिछले एक महीने में एक ही नंबर से तीन बार फोन किया गया। इसके बाद उनकी सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।
यह भी पता चला है कि जिस नंबर से उदित नारायण को फोन किए गए, वह नंबर उनकी बिल्डिंग के चौकीदार के नाम है। वहीं चौकीदार का कहना है कि अपने घर बि’हार में छुट्टियां बिताते वक्त उनका फोन तीन महीने पहले चो’री हो गया था।
