समलैंगिक रिश्तों की फिल्म में दिखेंगी शबाना आजमी

मशहूर फिल्म निर्देशक दीपा मेहता की दो महिलाओं की समलैंगिक रिश्तों की कहानी कहती फिल्म फायर के 21 साल बाद अभिनेत्री शबाना आजमी फिर एक ऐसी ही फिल्म का हिस्सा बनने जा रह हैं।

यह वही फिल्म है जिसमें समलैंगिक रिश्तों की कहानी इस बार स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता के जरिए कही जाएगी। निर्देशक फराज आरिफ अंसारी की फिल्म शीर कोरमा अपने ऐलान के बाद से ही लगातार चर्चाओं में हैं।

add

कुछ अपनी कहानी को लेकर और कुछ अपनी कास्टिंग को लेकर। सोशल मीडिया पर लगातार मुखर रहने वाली स्वरा भास्कर और अपनी दमदार अदाकारी से शोहरत बटरोने वाली दिव्या दत्ता इस फिल्म में समलैंगिक रिश्तों की कहानी बयां कर रही हैं।

फिल्म शीर कोरमा करने के लिए हामी भरने पर शबाना आजमी कहती हैं, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी। दिव्या ने मुझे इसके बारे में बताया था। फिर मैं फिल्म के निर्देशक से मिली और वह मुझे काफी सुलझे हुए और सच्चे इंसान लगे। कहानी को लेकर उनका नजरिया भी मुझे अच्छा लगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.