फेसबुक पर हुई दो्स्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। जिसके बाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला सोनू उर्फ हीरालाल और असम की रहने वाली प्रेमिका घर से भा’ग निकले और पटना पहुंचकर मंदिर में शादी रचा ली।
शादी के कुछ दिनों बाद दोनों नौकरी करने पटना से दिल्ली जा रहे थे कि चलती ट्रेन से हीरालाल ने नवविवाहिता पत्नी को ध’क्का दे दिया और उसके गि’रते ही खुद भी ट्रेन से कू’द गया। जानिए अजब प्रेम की गजब कहानी….घायल सोनू उर्फ हीरालाल मोहल्ला काजीपुरा थाना कोतवाली मुरादाबाद का रहने वाला है।
तीन माह पहले फेसबुक पर उसका सम्पर्क कालीबाड़ी मंदिर के पास गांव त्रिकोनिया असम की रहने वाली बेबी कुमारी पुत्री उपेंद्र कुमार से हुआ। दोनों चैटिंग करने लगे और कुछ ही दिनों में दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने म’रने की कसमें खाकर साथ में जिंदगी बिताने का फैसला किया। बेबी के बुलाने पर हीरालाल गत दिनों मुरादाबाद से असम पहुंच गया।
उसके बुलाने पर बेबी घर से भा’ग निकली। दोनों ने 27 जुलाई को बिहार के पटना शहर के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों काम करने दिल्ली जा रहे थे। दोनों चलती ट्रेन में गेट के पास खड़े थे। किसी बात को लेकर पति का बेबी से वि’वाद हो गया।
आ’रोप है पति ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा के पास पत्नी को ध’क्का मार कर ट्रेन से फें’क दिया। पत्नी के गि’रने के बाद पति भी ट्रेन से कू’द गया। घा’यल पत्नी हो’श आने पर ल’ड़खड़ा’ती हुई गांव कुरतरा पहुंच गई। उसने गार्ड सुरेंद्र सिंह को घ’टना की जानकारी दी।

Input: Jagran