मेक माय ट्रिप और यात्रा जैसे ऑनलाइन प्राइवेट ट्रैवल पोर्टल जल्द ही सरकार के आधिकारिक एजेंट बन सकते हैं।
इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि वे यात्रा और मेक माय ट्रिप जैसी थर्ड पार्टी कंपनियों के साथ गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के तहत काम करने के लिए बात कर रहे हैं।

फिलहाल अशोक ट्रैवल और आईआरसीटीसी जैसी एजेंसियां सरकार के साथ काम कर रही हैं। वहीं सरकारी फ्लाइट टिकट की बुकिंग विमानन कंपनियों की साइट से होती है।
इस मामले पर यात्रा के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता रहती है कि हम ग्राहकों को अधिक छूट दें और कैंसिल टिकट पर उचित रिफंड मिल सके।