CM नीतीश बोले- ‘हो जाइए सजग, वरना न जल रहेगा और न जीवन; हरियाली को भी तरसेंगे’

सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि जल, जीवन, हरियाली मि’शन को कामयाब बनाने के लिए सिर्फ सरकारी तंत्र की ही नहीं, राजनीतिक दलों की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए बनने जा रहे सर्वोच्च प्राधिकार में सभी दलों की भागीदारी होगी। वे बुधवार को इस मिशन की तैयारी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सहित कई मंत्री शामिल हुए। सीएम नीतीश ने कहा कि जल, जीवन, हरियाली के संबंध में हमलोगों की मौलिक अवधारणा यह है कि जब तक पर्यावरण के प्रति सजग नहीं होंगे तो न जल रहेगा, न जीवन।

उन्होंने कहा कि जल और हरियाली रहेगी, तभी जीवन संरक्षित रहेगा। इसके लिए मिशन मोड में काम करना होगा। लोगों बीच में इसके लिए अ’भियान चलाना होगा। सभी राजनीतिक दलों की इसमें भागीदारी होगी, ऊपर के लेबल पर ऑल पार्टी बॉडी बनेगी। अ’भियान के बेहतर संचालन के लिए लिए एक कमिटी बनाकर काम किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण का हिस्सा है। इसके लिए भी काम करना होगा। तालाब के ऊपर सोलर प्लेट लगाने के लिए काम किया जा रहा है। यानी नीचे मछली, ऊपर बिजली।

उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग सड़कों के किनारे पौधे लगाने के लिए ते’जी से काम करे। इसे मेंटेनेंस पॉलिसी का हिस्सा बनाए।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading