बॉलीवुड अदाकारा द’बंग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के प्रमोशन में बिजी हैं । यह एक कॉमेडी ड्रामा है ।

इस फिल्म के साथ सिंगर ‘बादशाह’ ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है । फिल्म में सोनाक्षी ‘बेबी’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं । ‘बेबी’ अपने अंकल का फर्टिलिटी क्लीनिक चलाती हैं । जिसमें से’क्स संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाता है ।
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि वो अपने पैरेंट्स के साथ कभी एडल्ट टॉक नहीं करती हैं । स्कूल और कॉलेज में दोस्तों के साथ ये बातें करना नॉर्मल बात है ।’

‘बातें करने से आपको बहुत सी चीजों की जानकारी मिल जाती है । कई चीजों को लेकर आप जागरूक हो जाते हो । लेकिन मैंने अपने पैरेंट्स के साथ कभी ऐसी बातें नहीं की हैं । मैं ऐसी अकेली नहीं हूं । दूनिया में ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अपने माता-पिता से से’

क्स के बारे में बात करते हुए हि’चकिचाते होंगे ।’
इन सब बातों के बारे में उन्हें घर पर जानकारी नहीं मिल पाती है । मेरा ख्याल है कि जब मेरे पैरेंट्स ये फिल्म देखेंगे तो वो मुझसे इस मुद्दे को लेकर बात जरूर करेंगे । हम ऐसी फिल्म बनाने में थोड़ा लेट हो गए हैं ।’ फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने जा रही है ।