हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और टीवी सेलेब्रिटी शिल्पा शेट्टी ने कमबैक फिल्म के नाम का एलान कर दिया। बड़े परदे पर आखिरी बार फिल्म ‘अपने’ में लीड रोल में दिखीं शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म होगी, ‘निकम्मा’।
फिल्म मे शिल्पा को ध्यान में रखते हुए ही एक खास रोल लिखा गया है और फिल्म के लीड पेयर अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया के साथ फिल्म की कहानी में इस किरदार की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है।

सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा में शिल्पा के अब तक के किरदारों में से ये किरदार सबसे रहस्यमयी किरदार होने वाला है। फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान अभी इस किरदार के बारे में किसी को कुछ ज्यादा बता भी नहीं रहे है।
शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और शूटिंग पर मौजूद सभी लोगों ने उनके पहले दिन सेट पर आने का खूब जश्न मनाया।