बहुचर्चित बालिका गृहकां’ड की जां’च कर रही सीबीआई की टीम मंगलवार को काजी मोहम्मदपुर था’ना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पहुंची। उक्त मोहल्ले से वर्ष 2018 में गा’यब एक बच्ची को पुलिस ने ब’रामद कर लिया था।
इसके बाद पुलिस ने उसे एक दिन के लिए बालिका गृह में रखा था। सीबीआई ने पुलिस के सहयोग से उस बच्ची का पता लगाया और बच्ची एवं उसके परिजनों से पू’छताछ कर बयान द’र्ज किया गया।

बताया गया कि सीबीआई की टीम वर्ष 2013-18 के बीच बालिका गृह में रही सभी बच्चियों का स’त्यापन कर रही है। बच्चियां वर्तमान में कहां व किस स्थिति में हैं, इस बारे में सीबीआई की जां’च जारी है। इसी क्रम मंगलवार की दोपहर टीम उक्त मोहल्ले में पहुंची थी। इससे पहले सोमवार को पूर्वी चंपारण गई थी।

वहां पर एक बच्ची के बारे में उसके परिजनों से पूछता’छ की थी। उक्त बच्ची से भी सीबीआई के अधिकारी ने मोबाइल पर बातचीत की। सीबीआई बालिका गृह में रह चुकी बच्चियों से मुख्य आ’रोपित ब्रजेश ठाकुर व अन्य आ’रोपितों के खि’लाफ स’बूत जु’टाने में लगी है।
