मा’रा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हजमा बिन लादेन: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट

अमेरिकी खु’फिया जानकारी के मुताबिक अल कायदा सरगना रह चुके ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौ’त हो गई है। अमेरिकी का’र्रवाई में ओसामा के मा’रे जाने के बाद हमजा ही अल कायदा की कमान संभाल रहा था।

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी मौ’त के कारण की जानकारी नहीं दी है। राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई भी टिप्पणी करने से इन’कार कर दिया। गौरतलब है कि इसी साल मार्च में अमेरिका ने हमजा की नागरिकता छी’नते हुए उस पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

अमेरिका ने उसे अल कायदा का मुख्य सरगना बताते हुए उनकी जानकारी देने पर इनाम देने की घोषणा की थी। 30 साल के हमजा का अंतिम बयान अल

Dr कायदा की मीडिया विंग ने 2018 में जारी किया था। इसमें उसने सऊदी अरब को ध’मकी दी थी।

हमजा ने वहां के लोगों को सऊदी अरब के खि’लाफ विद्रोह के लिए उ’कसाया था। लंबे समय से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। हालांकि उसके शादी करने की बात सामने आई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.