Zomato के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड,कम्पनी ने कहा ‘खाना खुद एक धर्म है’

जोमैटो ने एक कस्टमर को जवाब देते हुए ऐसा ट्वीट किया कि सभी तारीफें कर रहे हैं। एक कस्टमर ने डिलिवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शि’कायत जोमैटो से की लेकिन कंपनी ने इस पर करारा जवाब दिया।

जोमैटो ने लिखा कि ‘खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है।’ जोमैटो के ट्वीट करने के बाद कंपनी के फाउंटर दीपेंद्र गोयल ने अपने पर्सनल अकाउंट से ट्वीट किया- ‘हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं।

वही मामला बढ़ता देख जिस कस्टमर ने ट्वीट किया था उसने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। जोमैटो के इस ट्वीट ने सभी का दिल जीत लिया।

add

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कंपनी की तारीफें करते नहीं थक रहे। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया कि ‘इससे मुझे उम्मीद की किरण दिखाई दी कि अभी भी इस तरह की हिम्मत बाकी है।

‘ एक्टर राहुल देव ने जोमैटो को टैग करते हुए लिखा- ‘गर्व है हमें आप पर।’

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि ‘ज्यादा नफरत नहीं करते, एसिडिटी हो जाती है। ठंड रखो, जो खाना है, खा लो। अनाउंस क्यों करते हो। ट्विटर पर थाली चम्मच लेकर शोर ही मचता है। असल में थाली चम्मच नहीं मिलता खाना खाने के लिए दोस्त।’

ADS HERE
ADS HERE

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.