मंगलसूत्र पहने नजर आईं राखी सावंत, यूजर ने कहा- अरे ये क्या.. तुमसे शादी किसने कर ली?

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी अदाकारा राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

अब मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ राखी सावंत का वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में राखी एक वेबसीरीज की भी बात कर रही हैं। लेकिन वीडियो में जो बात गौर करने वाली हैं वो है उनका लुक।

add

राखी गले में मंगलसूत्र पहने और मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ऐसे में एक यूजर ने लिखा है- दीपक कलाल के नाम का सिंदूर है ये।

वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में हैरान होते हुए लिखा- अरे ये क्या.. तुमसे शादी किसने कर ली? इसके साथ ही एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आप तो क्रिश्चियन हैं तो फिर आपने मांग में सिंदूर क्यों लगाया हुआ है।

कमेंट बॉक्स में ज्यादातर यूजर्स राखी के इस लुक पर सवाल करते नजर आए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading